गिधौर: एनडीआरएफ ने बरहट के दो स्कूलों में मॉक ड्रिल कराई, विद्यार्थियों को सिखाए बचाव के गुर
Gidhaur, Jamui | Sep 8, 2026 जमुई डीएम के निर्देश पर बिहार विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत 9वीं वाहिनी एनडीआरएफ की टीम ने मंगलवार को 2 बजे बरहट प्रखंड के +2 कृत्यानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय, मलयपुर और +2 प्रोजेक्ट कामिनी बालिका उच्च विद्यालय में मॉक ड्रिल कराया। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों व शिक्षकों को भूकंप, अग्निकांड, वज्रपात, डूबने, लू, हीटवेव जैसी आपदाओं से बचाव के उपाय बताए।