घाटमपुर: सचौली मार्ग पर यातायात बंद, 125 साल पुराना पुल दरका, आवागमन बंद
साढ़-सचौली मार्ग पर ब्रिटिशकालीन करीब 125 साल पुराना पुल दरकने के बाद यातायात पूरी तरह बंद कर दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर पुल से आवागमन रोक दिया गया है। रास्ता बंद होने से फतेहपुर, बांदा, हमीरपुर, घाटमपुर और महाराजपुर जाने वाले राहगीरों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है।