भीलवाड़ा: नगर निगम ने अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर की सख्त कार्रवाई
नगर निगम द्वारा शहर में हो रहे अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण पर सख्त कार्यवाही की गई है । आयुक्त हेमाराम चौधरी ने सोमवार को बताया कि निगम को सूचना प्राप्त हुई की सोफिया स्कूल के पास निगम की जमीन पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है जिस पर कार्यवाही करते हुए मौके से अवैध कब्जा हटाया गया|