भीलवाड़ा: कोतवाली थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
कोतवाली थाने के एएसआई कमलेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि चित्तौडग़ढ़ जिले के उंडवा गांव निवासी पूजा पत्नी अर्जुन गेंगट इन दिनों यहां अपने पीहर हरीजन बस्ती आई हुई थी। पूजा ने सोमवार को फांसी लगा ली। परिजनों को जब पता चला तो वे पूजा को अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव, मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया है।