नरकटिया: अजगरवा में पुलिस, प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की तत्परता से दो पक्षों के विवाद को समय रहते सुलझाया गया
थाना क्षेत्र के अजगरवा में पुलिस, प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की तत्परता से दो पक्षों के बीच उपजे विवाद को समय रहते सुलझा लिया गया। वहीं दोनों पक्ष से 3-3 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। सूचना पर प्रोबेशनल डीएसपी, सर्किल इंस्पेक्टर असद राजा, थानाध्यक्ष, सीओ, प्रमुख व मुखिया सरपंच सहित अन्य मौजूद रहे।