नरकटिया: सिसवनिया के शाहिद अनवर का शुक्रवार को हुआ सफल ऑपरेशन,जटवा पुल पर एक युवक ने मारा था चाकू
सिसवनिया के घायल युवक शाहिद अनवर का शुक्रवार को शहर के निजी नर्सिंग होम में सफल ऑपरेशन हुआ। बता दें कि गुरुवार को जटवा पुल पर मामूली विवाद में जटवा के एक युवक ने चाकू मार दिया था। जिसमे शाहिद गम्भीर रूप से घायल हो गया था। वहीं आरोपी युवक को ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस को सौप दिया था। घायल युवक के बयान पर पुलिस आवश्यक कारवाई में जुट गई है।