नरकटिया: पूर्व मंत्री सह विधायक डॉ शमीम अहमद की 90 वर्षीया माता नाजरा खातुन का हुआ निधन,श्रद्धांजलि देने वालों की उमड़ी भीड़
पूर्व बिधि मंत्री सह नरकटिया विधायक डॉ शमीम अहमद की 90 वर्षीय माता नाजरा खातुन का बुधवार शाम निधन हो गया। गुरुवार को अंतिम जनाजे की नमाज खैरवा पैतृक आवास पर अदा कर उन्हें मिट्टी दी गई। बता दे कि बुधवार निधन के बाद से ही राजद कार्यकर्ता व समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धांजलि देने वालों में सज्जाद आलम,जावेद आलम, अशगर अली,अजमत अली,जिकीरुल्लाह सैफी,व अन्य थे।