नरकटिया: अजगरी रामजानकी मठ में चल रहे शिव महापुराण में शिव पार्वती के विवाह के अवसर पर बारिश में भी उमड़ी भक्तों की भीड़
अजगरी रामजानकी मठ में चल रहे शिव महापुराण कथा कार्यक्रम के दौरान शिव पार्वती विवाह के अवसर पर उमड़ी हजारों श्रद्धालु भक्तों की भीड़। इस अवसर पर शिव पार्वती की निकाली गई झांकी,व गाये गए विवाह गीत पर भक्त थिरक उठे। बताते चलें कि पिछले पांच दिनों से शिव महापुराण कथा का आयोजन चल रहा है। मौके पर कथावाचक सुमन पांडेय भारद्वाज द्वारा कथा सुनाया जा रहा है।