नरकटिया: सुंदरपुर में एक महिला की मौत के बाद पोस्टमार्टम कराए बिना शव दफनाने के मामले में मृतका के भाई ने पुलिस को दिया आवेदन
सुंदरपुर निवासी बच्ची खातुन की 14 मार्च को मौत के बाद ससुराल वालों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव दफना दिया था। मृतका के भाई नसीम ने पुलिस को आवेदन देकर 8 लोगों पर जहर देकर मारने व साक्ष्य छुपाने के लिए शव दफनाने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि घटना के समय वह सूरत में था तथा उसने फोन पर पोस्टमार्टम कराने का आग्रह किया था।