नरकटिया: ग्रामीण कार्य विभाग व स्थानीय विधायक के आश्वाशन के बाद भी जटवा नासी पर नही बना पुल,ग्रामीणों में रोष
जटवा नासी पर पुल बनाने को लेकर ग्रामीण कार्य विभाग व स्थानीय विधायक के द्वारा आश्वाशन देने के बाद भी पुल निर्माण नहीं हुआ। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीण रेयाज आलम,अजमत अली, डब्लू,अमीरुल्लाह,अफजल हुसैन व सद्दाम हुसैन ने कहा कि दो वर्ष पूर्व इन लोगों ने आश्वासन दिया था। हम जल्द हीं दोनों से मिलकर पुल निर्माण के बारे में बात करेंगे।