घाटमपुर: रेउना गाँव में मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक
रेउना गांव में गांधी जयंती के अवसर पर महिलाओं व बालिकाओं को पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों व कानूनी परिणामों की जानकारी देने के लिए रेउना थाना की मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीम ने एक इंटर कॉलेज में जागरूकता अभियान चलाया। अभियान में बालिकाओं को किसी भी तरह की अप्रिय घटना होने पर बिना डर के पुलिस को सूचना देने और कानूनी सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया हैं।