नाथनगर: पुरानी सराय में बाढ़ का पानी सड़क तक पहुंचा, जलस्तर लगातार बढ़ रहा
नाथनगर क्षेत्र में एनएच-80 के समीप बसे पुरानी सराय गांव में एक बार फिर बाढ़ का पानी बढ़ने लगा है। लगातार बढ़ रहे जलस्तर के कारण पानी गांव की मुख्य सड़क तक पहुंच गया है। सड़क पर पानी जमा होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों को घरों तक पहुंचने के लिए पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।