समाहरणालय पूर्णिया,
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1673,
दिनांक 15/10/2026,
==================
विश्व हाथ धुलाई दिवस पर कसबा के मल्हारिया पंचायत में हाथ धुलाई कार्यक्रम आयोजित:-
विश्व हाथ धुलाई दिवस (15 अक्टूबर 2026) के अवसर पर पूर्णिया जिले के कसबा प्रखंड अंतर्गत मल्हारिया पंचायत में एक हाथ धुलाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस वर्ष की थीम “Be a Handwashing Hero” (हाथ धोने के हीरो बनें) के तहत उपस्थित लोगों और बच्चों को नियमित रूप से साबुन से हाथ धोने की आदत अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में हाथ धोने के सही तरीकों का प्रदर्शन किया गया और स्वच्छता से बीमारियों से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
#PMNarendraModo
#cmsamrat
#samratchoudhary
5 views | Purnia, Bihar | Oct 15, 2026