समाहरणाल, पूर्णिया,
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:- 1670,
दिनांक 15/10/2026,
श्री अंशुल कुमार, भा०प्र०से०, जिला पदाधिकारी, पूर्णिया के निर्देश एवं समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार (SSUPSW/सक्षम) के दिशा-निर्देशों के आलोक में दिनांक 15.10.2026 को श्री अमरेश कुमार, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, पूर्णिया द्वारा बुनियाद केंद्र, पूर्णिया सदर का निरीक्षण किया गया और
अन्य तीन बुनियाद केंद्रों यथा बनमनखी, धमदाहा एवं बायसी के केंद्र प्रबंधकों एवं संबंधित कर्मियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
निरीक्षण एवं VC का मुख्य उद्देश्य बुनियाद केंद्रों के दैनिक कार्यों की समीक्षा, पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति का आकलन,
लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार तथा वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं विधवा महिलाओं तक योजनाओं एवं सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करना था।
बैठक में विगत VC में दिए गए निर्देशों के आलोक में सभी केंद्रों से कार्य-प्रगति प्रतिवेदन प्राप्त कर उसकी समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में दैनिक कार्य-प्रगति में वृद्धि, यूडीआईडी कार्ड हेतु आवेदन, सहायक उपकरणों के लिए आवेदन, पेंशन ई-केवाईसी, फिजियोथेरेपी एवं स्पीच थेरेपी सेवाओं तथा मोबाइल थेरेपी वैन की गतिविधियों पर विशेष जोर दिया गया।
निरीक्षण एवं समीक्षा के दौरान सभी केंद्र प्रबंधक, बुनियाद केंद्रों को निर्देश दिया गया कि वे अपने कार्यक्षेत्र की अंतिम पंचायत तक सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करें तथा पात्र लाभार्थियों को उपलब्ध योजनाओं एवं सुविधाओं से जोड़ते हुए अधिकाधिक आवेदन प्राप्त करें। साथ ही, दैनिक प्रगति प्रतिवेदन नियमित रूप से जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, पूर्णिया को उपलब्ध कराने तथा पूर्व में दिए गए निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
#pmnarendramodi
#cmsamrat
#samratchoudhary
1 views | Purnia, Bihar | Oct 15, 2026