Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
आग
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
गिरफ्तार
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Jdu
Crimenews
Sitapur
Bareilly
pcnews.com
राहुल यादव नहीं निकला वायरल वीडियो का लड़का! रूस की लड़की वाली खबर भी फर्जी, देखिए पूरी हकीकत ग्राउंड रिपोर्ट में... #ViralNews #BreakingNews #GroundReport #FakeNews #FactCheck #RahulYadav #RussiaGirl #Julie #BhagalpurNews #BiharNews #ViralVideo #BiharViral #PurneaNews #PurneaCentralNews #LatestNews
Purnia East, Purnia
| Oct 15, 2026
#viralnews
#breakingnews
#groundreport
#fakenews
#factcheck
#rahulyadav
#russiagirl
#julie
#bhagalpurnews
#biharnews
#viralvideo
#biharviral
#purneanews
#purneacentralnews
#latestnews
MORE NEWS
समाहरणालय पूर्णिया, जिला जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1673, दिनांक 15/10/2026, ================== विश्व हाथ धुलाई दिवस पर कसबा के मल्हारिया पंचायत में हाथ धुलाई कार्यक्रम आयोजित:- विश्व हाथ धुलाई दिवस (15 अक्टूबर 2026) के अवसर पर पूर्णिया जिले के कसबा प्रखंड अंतर्गत मल्हारिया पंचायत में एक हाथ धुलाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “Be a Handwashing Hero” (हाथ धोने के हीरो बनें) के तहत उपस्थित लोगों और बच्चों को नियमित रूप से साबुन से हाथ धोने की आदत अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में हाथ धोने के सही तरीकों का प्रदर्शन किया गया और स्वच्छता से बीमारियों से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। #PMNarendraModo #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Oct 15, 2026
समाहरणाल, पूर्णिया, जिला जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:- 1670, दिनांक 15/10/2026, श्री अंशुल कुमार, भा०प्र०से०, जिला पदाधिकारी, पूर्णिया के निर्देश एवं समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार (SSUPSW/सक्षम) के दिशा-निर्देशों के आलोक में दिनांक 15.10.2026 को श्री अमरेश कुमार, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, पूर्णिया द्वारा बुनियाद केंद्र, पूर्णिया सदर का निरीक्षण किया गया और अन्य तीन बुनियाद केंद्रों यथा बनमनखी, धमदाहा एवं बायसी के केंद्र प्रबंधकों एवं संबंधित कर्मियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। निरीक्षण एवं VC का मुख्य उद्देश्य बुनियाद केंद्रों के दैनिक कार्यों की समीक्षा, पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति का आकलन, लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार तथा वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं विधवा महिलाओं तक योजनाओं एवं सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करना था। बैठक में विगत VC में दिए गए निर्देशों के आलोक में सभी केंद्रों से कार्य-प्रगति प्रतिवेदन प्राप्त कर उसकी समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में दैनिक कार्य-प्रगति में वृद्धि, यूडीआईडी कार्ड हेतु आवेदन, सहायक उपकरणों के लिए आवेदन, पेंशन ई-केवाईसी, फिजियोथेरेपी एवं स्पीच थेरेपी सेवाओं तथा मोबाइल थेरेपी वैन की गतिविधियों पर विशेष जोर दिया गया। निरीक्षण एवं समीक्षा के दौरान सभी केंद्र प्रबंधक, बुनियाद केंद्रों को निर्देश दिया गया कि वे अपने कार्यक्षेत्र की अंतिम पंचायत तक सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करें तथा पात्र लाभार्थियों को उपलब्ध योजनाओं एवं सुविधाओं से जोड़ते हुए अधिकाधिक आवेदन प्राप्त करें। साथ ही, दैनिक प्रगति प्रतिवेदन नियमित रूप से जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, पूर्णिया को उपलब्ध कराने तथा पूर्व में दिए गए निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। #pmnarendramodi #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Oct 15, 2026
‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ के तहत पूर्णिया स्थित श्रीनगर के आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-025 में सकारात्मक बदलाव की नई तस्वीर उभर रही है। आकर्षक बाल कक्ष, पौष्टिक आहार और गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा के माध्यम से नन्हे बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिल रहा है। यह पहल बच्चों के बेहतर बचपन और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रख रही है। Dr. Shweta Gupta Information & Public Relations Department, Government of Bihar #सेवा_संकल्प_एवं_कायाकल्प_अभियान #आंगनवाड़ी #बाल_विकास #पोषण #समाज_कल्याण_विभाग
Purnia, Bihar | Oct 15, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1668, दिनांक 15/10/2026, ================== पूर्णिया में "नशा मुक्त भारत अभियान" के तहत राष्ट्रीय एकता बाइकर्स टीम का भव्य स्वागत:- — 'नशा मुक्त भारत अभियान' के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से उत्तर-पूर्व (नॉर्थ ईस्ट) राज्यों से गुजरात के लिए रवाना हुई राष्ट्रीय एकता बाइकर्स अभियान की टीम कल शाम पूर्णिया पहुँची। गुरुवार को सुबह, 'सेवेन सिस्टर्स' (पूर्वोत्तर के सात राज्यों) के 62 सदस्यीय दल और पूर्णिया पुलिस बाइकर्स की संयुक्त टीम ने पूर्णिया शहर में एक भव्य बाइक रैली निकाली। यह रैली माफा पेट्रोल पंप से शुरू होकर मरंगा, जीरो माइल, गुलाबबाग, लाइन बाजार, आस्था मंदिर और आर.एन. साहा चौक से गुजरते हुए प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी मरंगा पूर्णिया पहुँची। रैली के दौरान युवाओं और नागरिकों को नशे से दूर रहने का एक मजबूत संदेश दिया गया। मुख्य आकर्षण और स्वागत समारोह:-- प्रेक्षागृह पहुँचने पर जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० और वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. शौर्य सुमन (भा०पु०से०) सहित सम्बंधित पुलिस अधिकारियों ने बाइकर्स टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर नशा मुक्ति विषय पर आधारित एक आकर्षक नुक्कड़ नाटक और कई सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। मौके पर मीडिया प्रतिनिधिगण से संवाद करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि यह राष्ट्रीय एकता बाइकर्स टीम 'नशा मुक्त भारत अभियान' के महत्वपूर्ण थीम को लेकर आगे बढ़ रही है। विभिन्न राज्यों से होते हुए यह यात्रा गुजरात पहुँचेगी, जहाँ सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के मुख्य समारोह में यह टीम शामिल होगी। वहीं मीडिया से रू-ब-रू होते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि आज की इस बाइक रैली में पूर्वोत्तर के सातों राज्यों की पुलिस बाइकर्स टीम के साथ पूर्णिया पुलिस की टीम ने भी कंधे से कंधा मिलाकर हिस्सा लिया। उन्होंने जानकारी दी कि यह टीम आज पूर्णिया से बेगूसराय के लिए रवाना होगी। इसके बाद बनारस में इस अभियान के साथ बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश की टीमें भी जुड़ेंगी। प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान युवाओं को नशे से दूर रखने का संकल्प जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा दिया गया। अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर से आए टीम के लीडर्स ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पूर्वोत्तर के सातों राज्यों से कुल 62 बाइकर्स की यह टीम 6 अक्टूबर को अपनी यात्रा पर निकली थी। #pmnarendramodi #CMSamrat
Purnia, Bihar | Oct 15, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जिला जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1671 दिनांक 15/10/2026, ================== पूर्णिया के बायसी प्रखंड में ‘विश्व हाथ धुलाई दिवस’ पर आंगनवाड़ी केंद्रों में विशेष आयोजन:-इस वर्ष की थीम "Be a Handwashing Hero" के तहत बच्चों और ग्रामीणों को नियमित रूप से सही तरीके से हाथ धोने के लिए किया गया जागरूक। आज 'विश्व हाथ धुलाई दिवस' (Global Handwashing Day) के अवसर पर पूर्णिया जिले के बायसी प्रखंड अंतर्गत हरिणतोड़ पंचायत के आंगनवाड़ी केंद्रों में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता हेतु हाथ धुलाई कार्यक्रम का विशेष आयोजन किया गया। इस वर्ष विश्व हाथ धुलाई दिवस की मुख्य थीम “Be a Handwashing Hero” (हाथ धोने के हीरो बनें) रखी गई है। इस थीम के माध्यम से बच्चों, माताओं और आम ग्रामीणों को नियमित रूप से साबुन से हाथ धोने की आदत को अपनाने और अपने समुदाय में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की मुख्य बातें:- हाथ धोने की सही तकनीक का प्रदर्शन:- आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं द्वारा बच्चों को साबुन से हाथ धोने के 6 प्रमुख चरणों (सुमन-के विधि/SUMAN-K method) को खेल-खेल में और अभ्यास कराकर सिखाया गया। बीमारियों से बचाव का संदेश:- कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को बताया गया कि खाना खाने से पहले, शौच के बाद और किसी भी गंदी वस्तु को छूने के बाद साबुन से हाथ धोना बेहद आवश्यक है। यह छोटी सी आदत डायरिया, निमोनिया और अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाने में सबसे प्रभावी हथियार है। बच्चों का उत्साह: आंगनवाड़ी के छोटे-छोटे बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ हाथ धोने की गतिविधियों में भाग लिया और 'हाथ धुलाई हीरो' बनने का संकल्प लिया। समुदाय की सहभागिता:------ कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों एवं माताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उपस्थित स्वास्थ्य एवं आंगनवाड़ी कर्मियों ने परिवारों को घर में भी बच्चों को नियमित हाथ धोने की आदत डालने की सलाह दी। कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित लोगों द्वारा स्वयं नियमित रूप से हाथ धोने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ के साथ हुआ। #pmnarendramodi #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Oct 15, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1667, दिनांक: 15/10/2026, ================== दुर्गा पूजा के मद्देनजर अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-01 द्वारा विभिन्न पूजा पंडालों एवं मंदिरों का संयुक्त निरीक्षण:- भीड़ प्रबंधन, विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूजा समितियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश:- जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 14 अक्टूबर 2026 की रात्रि में अनुमंडल पदाधिकारी (सदर पूर्णिया) श्री विग्नेश टी०ए० (भा०प्र०से०) एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-01, पूर्णिया) द्वारा सदर थाना अंतर्गत विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों, प्रतिमाओं एवं मंदिरों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पूजा स्थलों पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में संबंधित पूजा आयोजन समितियों को भीड़ प्रबंधन, विधि-व्यवस्था संधारण, श्रद्धालुओं के आगमन एवं निकासी की सुचारु व्यवस्था तथा पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही, भीड़ को नियंत्रित करने एवं श्रद्धालुओं की सुविधा तथा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवकों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा दुर्गा पूजा के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है। पूजा आयोजन समितियों से अपील की गई है कि वे प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें, ताकि दुर्गा पूजा का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। #pmnarendramodi #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Oct 15, 2026
आखिर ये क्या हो रहा है देश में,अब पत्रकारों के साथ भी बदसलूकी?
Purnia East, Purnia | Oct 15, 2026
Purnia East, Purnia | Oct 15, 2026