समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1667,
दिनांक: 15/10/2026,
==================
दुर्गा पूजा के मद्देनजर अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-01 द्वारा विभिन्न पूजा पंडालों एवं मंदिरों का संयुक्त निरीक्षण:- भीड़ प्रबंधन, विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूजा समितियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश:-
जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 14 अक्टूबर 2026 की रात्रि में अनुमंडल पदाधिकारी (सदर पूर्णिया) श्री विग्नेश टी०ए० (भा०प्र०से०) एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-01, पूर्णिया) द्वारा सदर थाना अंतर्गत विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों, प्रतिमाओं एवं मंदिरों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पूजा स्थलों पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के क्रम में संबंधित पूजा आयोजन समितियों को भीड़ प्रबंधन, विधि-व्यवस्था संधारण, श्रद्धालुओं के आगमन एवं निकासी की सुचारु व्यवस्था तथा पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही, भीड़ को नियंत्रित करने एवं श्रद्धालुओं की सुविधा तथा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवकों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया।
जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा दुर्गा पूजा के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है। पूजा आयोजन समितियों से अपील की गई है कि वे प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें, ताकि दुर्गा पूजा का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
#pmnarendramodi
#cmsamrat
#samratchoudhary
7 views | Purnia, Bihar | Oct 15, 2026