समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1668,
दिनांक 15/10/2026,
==================
पूर्णिया में "नशा मुक्त भारत अभियान" के तहत राष्ट्रीय एकता बाइकर्स टीम का भव्य स्वागत:- —
'नशा मुक्त भारत अभियान' के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से उत्तर-पूर्व (नॉर्थ ईस्ट) राज्यों से गुजरात के लिए रवाना हुई राष्ट्रीय एकता बाइकर्स अभियान की टीम कल शाम पूर्णिया पहुँची।
गुरुवार को सुबह, 'सेवेन सिस्टर्स' (पूर्वोत्तर के सात राज्यों) के 62 सदस्यीय दल और पूर्णिया पुलिस बाइकर्स की संयुक्त टीम ने पूर्णिया शहर में एक भव्य बाइक रैली निकाली।
यह रैली माफा पेट्रोल पंप से शुरू होकर मरंगा, जीरो माइल, गुलाबबाग, लाइन बाजार, आस्था मंदिर और आर.एन. साहा चौक से गुजरते हुए प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी मरंगा पूर्णिया पहुँची।
रैली के दौरान युवाओं और नागरिकों को नशे से दूर रहने का एक मजबूत संदेश दिया गया।
मुख्य आकर्षण और स्वागत समारोह:--
प्रेक्षागृह पहुँचने पर जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० और वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. शौर्य सुमन (भा०पु०से०)
सहित सम्बंधित पुलिस अधिकारियों ने बाइकर्स टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर नशा मुक्ति विषय पर आधारित एक आकर्षक नुक्कड़ नाटक और कई सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।
मौके पर मीडिया प्रतिनिधिगण से संवाद करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि यह राष्ट्रीय एकता बाइकर्स टीम 'नशा मुक्त भारत अभियान' के महत्वपूर्ण थीम को लेकर आगे बढ़ रही है।
विभिन्न राज्यों से होते हुए यह यात्रा गुजरात पहुँचेगी, जहाँ सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के मुख्य समारोह में यह टीम शामिल होगी।
वहीं मीडिया से रू-ब-रू होते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि आज की इस बाइक रैली में पूर्वोत्तर के सातों राज्यों की पुलिस बाइकर्स टीम के साथ पूर्णिया पुलिस की टीम ने भी कंधे से कंधा मिलाकर हिस्सा लिया। उन्होंने जानकारी दी कि यह टीम आज पूर्णिया से बेगूसराय के लिए रवाना होगी।
इसके बाद बनारस में इस अभियान के साथ बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश की टीमें भी जुड़ेंगी।
प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान युवाओं को नशे से दूर रखने का संकल्प जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा दिया गया।
अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर से आए टीम के लीडर्स ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पूर्वोत्तर के सातों राज्यों से कुल 62 बाइकर्स की यह टीम 6 अक्टूबर को अपनी यात्रा पर निकली थी।
#pmnarendramodi
#CMSamrat
7 views | Purnia, Bihar | Oct 15, 2026