समाहरणालय पूर्णिया,
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1671
दिनांक 15/10/2026,
==================
पूर्णिया के बायसी प्रखंड में ‘विश्व हाथ धुलाई दिवस’ पर आंगनवाड़ी केंद्रों में विशेष आयोजन:-इस वर्ष की थीम "Be a Handwashing Hero" के तहत बच्चों और ग्रामीणों को नियमित रूप से सही तरीके से हाथ धोने के लिए किया गया जागरूक।
आज 'विश्व हाथ धुलाई दिवस' (Global Handwashing Day) के अवसर पर पूर्णिया जिले के बायसी प्रखंड अंतर्गत हरिणतोड़ पंचायत के आंगनवाड़ी केंद्रों में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता हेतु हाथ धुलाई कार्यक्रम का विशेष आयोजन किया गया।
इस वर्ष विश्व हाथ धुलाई दिवस की मुख्य थीम “Be a Handwashing Hero” (हाथ धोने के हीरो बनें) रखी गई है।
इस थीम के माध्यम से बच्चों, माताओं और आम ग्रामीणों को नियमित रूप से साबुन से हाथ धोने की आदत को अपनाने और अपने समुदाय में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की मुख्य बातें:-
हाथ धोने की सही तकनीक का प्रदर्शन:- आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं द्वारा बच्चों को साबुन से हाथ धोने के 6 प्रमुख चरणों (सुमन-के विधि/SUMAN-K method) को खेल-खेल में और अभ्यास कराकर सिखाया गया।
बीमारियों से बचाव का संदेश:- कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को बताया गया कि खाना खाने से पहले, शौच के बाद और किसी भी गंदी वस्तु को छूने के बाद साबुन से हाथ धोना बेहद आवश्यक है।
यह छोटी सी आदत डायरिया, निमोनिया और अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाने में सबसे प्रभावी हथियार है।
बच्चों का उत्साह: आंगनवाड़ी के छोटे-छोटे बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ हाथ धोने की गतिविधियों में भाग लिया और 'हाथ धुलाई हीरो' बनने का संकल्प लिया।
समुदाय की सहभागिता:------ कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों एवं माताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
उपस्थित स्वास्थ्य एवं आंगनवाड़ी कर्मियों ने परिवारों को घर में भी बच्चों को नियमित हाथ धोने की आदत डालने की सलाह दी।
कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित लोगों द्वारा स्वयं नियमित रूप से हाथ धोने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ के साथ हुआ।
#pmnarendramodi
#cmsamrat
#samratchoudhary
1 views | Purnia, Bihar | Oct 15, 2026