Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
चोरी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
dpronalanda
बिहारशरीफ: नालन्दा की जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह द्वारा आज बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त 18 मामलों की सुनवाई की गई। CMO Bihar Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar
179 views |
Nalanda, Bihar
| Sep 19, 2026
MORE NEWS
प्रेस विज्ञप्ति नालन्दा। दिनांक -19 सितंबर 2026 जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालन्दा ..................................... सुश्री सारा अशरफ, भा०प्र० से०, उप विकास आयुक्त द्वारा डिजिटल क्रॉप सर्वे अन्तर्गत स्थल निरीक्षण आज दिनांक 19.09.2026 उप विकास आयुक्त, नालन्दा के द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी एवं अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, बिहारशरीफ के साथ बिहारशरीफ अनुमंडल के बिहारशरीफ नगर निगम अन्तर्गत कमरपुर पहाड़पुर का क्षेत्र भ्रमण किया गया। डिजिटल क्रॉप सर्वे अन्तर्गत स्थल पर खरीफ मौसम वर्ष 2026-27 के धान फसल के खेत का मोबाईल एप से सर्वेयर के कार्य के पूरी प्रक्रिया की समीक्षा किया गया। कृषि समन्वयक के द्वारा खरीफ मौसम में धान खेत के प्लॉट का मोबाईल एप्प से खेत का सर्वेक्षण किया गया गया एवं फोटोग्राफ अपलोड किया गया। सर्वेक्षण में पाया गया कि स्थल पर डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण ऐप्प अच्छी तरह से कार्य कर रहा है। क्षेत्र भ्रमण में स्थल पर श्री मुकेश कुमार, कृषि समन्वयक एवं श्री जितेन्द्र कुमार, किसान सलाहकार उपस्थित हुए। जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा उप विकास आयुक्त, नालन्दा को अवगत कराया गया कि डिजिटल क्रॉप सर्वे में राज्य स्तर पर नालन्दा जिला का रैंक दूसरा स्थान है। नालन्दा जिले को कुल 12,16,698 प्लॉटों के सर्वे का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसके विरुद्ध अब तक 8,25,929 प्लॉटों का सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा सुपरवाईजर द्वारा 5,89,292 प्लॉट को एप्प्रुवल कर दिया गया। डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण कार्य में सर्वेयर एवं सुपरवाईजर को सर्वेक्षण कार्य हेतु प्रति प्लॉट सर्वे के लिए प्रोत्साहन मानदेय राशि का प्रावधान किया गया। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Agricultural Management & Extension Training Institute Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India Department of Agriculture, Government of Bihar
Nalanda, Bihar | Sep 19, 2026
दिनांकः 19 सितम्बर, 2026 स्थानः नालन्दा। जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालन्दा। ............................................ उप विकास आयुक्त, नालन्दा की अध्यक्षता में कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित आज दिनांक 19.09.2026 को सुश्री सारा अशरफ, उप विकास आयुक्त, नालन्दा की अध्यक्षता में कृषि टास्क फोर्स की बैठक उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कृषि विभाग सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कृषि टास्क फोर्स के सदस्य उपस्थित थे। बैठक के प्रारंभ में उप विकास आयुक्त द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत किया गया। बैठक में सर्वप्रथम वर्तमान खरीफ मौसम में विभिन्न फसलों के आच्छादन की समीक्षा की गई। जिला कृषि पदाधिकारी, नालन्दा द्वारा बताया गया कि खरीफ मौसम में जिले में मुख्य रूप से धान की खेती की जाती है, सभी फसलों का समेकित आच्छादन 98.9 प्रतिशत है। बीज वितरण की समीक्षा खरीफ मौसम में बीज वितरण की समीक्षा के क्रम में जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले को बिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड के माध्यम से बीज उपलब्ध कराया जाता है। उपलब्ध कराए गए बीज का शत-प्रतिशत वितरण किया जा चुका है। फार्मर रजिस्ट्री में तेजी लाने का निर्देश फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा के दौरान इसकी प्रगति अपेक्षाकृत कम पाई गई। इस पर उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को राजस्व विभाग से नई जमाबंदी की सूची प्राप्त कर पात्र किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्य में तेजी लाते हुए अधिक से अधिक किसानों को फार्मर रजिस्ट्री से जोड़ने को कहा। साथ ही, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के नए लाभुकों की जांच कर आवश्यक सत्यापन के उपरांत उनके आवेदन निदेशालय को अग्रसारित करने का निर्देश दिया गया। डिजिटल क्रॉप सर्वे की समीक्षा डिजिटल क्रॉप सर्वे की समीक्षा के क्रम में जिला कृषि पदाधिकारी, नालन्दा द्वारा बताया गया कि नालन्दा जिले को कुल 12,16,698 प्लॉटों के सर्वे का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसके विरुद्ध अब तक 8,25,929 प्लॉटों का सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया गया है। बताया गया कि इस उपलब्धि के साथ नालन्दा जिला राज्य स्तर पर दूसरे स्थान पर है। उप विकास आयुक्त द्वारा डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्य को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। उर्वरक की उपलब्धता एवं कालाबाजारी पर कार्रवाई उर्वरक की उपलब्धता की समीक्षा के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि वर्तमान में जिले में उर्वरक की कोई कमी नहीं है। डीएपी की उपलब्धता में कुछ कमी आई थी, जिसके संबंध में अतिरिक्त आपूर्ति हेतु निदेशालय को पत्र भेजा गया है। उर्वरक की कालाबाजारी एवं अनियमितता पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर कार्यरत उर्वरक निरीक्षकों द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। अब तक 521 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई है। छापेमारी के दौरान अनियमितता पाए जाने पर 3 प्रतिष्ठानों की अनुज्ञप्ति रद्द, 35 प्रतिष्ठानों को निलंबित तथा 64 प्रतिष्ठानों से कारण-पृच्छा की कार्रवाई की गई है। उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी के दौरान केवल कागजात एवं बिक्री व्यवस्था की ही नहीं, बल्कि उपलब्ध स्टॉक का भी अनिवार्य रूप से भौतिक सत्यापन किया जाए। उन्होंने उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अन्य योजनाओं की समीक्षा बैठक में कृषि विभाग एवं कृषि से संबंधित अन्य कार्यालयों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की भी एक-एक कर समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान योजनाओं की प्रगति संतोषप्रद पाई गई। संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता बनाए रखते हुए निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया। बैठक के अंत में उप विकास आयुक्त द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए बैठक समाप्त की गई। तदोपरांत उप विकास आयुक्त, नालन्दा द्वारा कमरपुर-पहाड़पुर मौजा में प्लॉट पर जाकर डिजिटल क्रॉप सर्वे से संबंधित कार्यों का स्थलीय निरीक्षण एवं समीक्षा की गई। इस दौरान डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रक्रिया, प्रगति एवं कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया गया तथा संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India Bihar Agricultural Management & Extension Training Institute Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India Department of Agriculture, Government of Bihar
Nalanda, Bihar | Sep 19, 2026
प्रेस विज्ञप्ति स्थान : नालंदा दिनांक–19 सितंबर 2026 जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा महिलाओं के लिए वित्तीय आत्मनिर्भरता अत्यंत जरूरी : जिलाधिकारी • छात्राओं ने जाना प्रशासनिक कार्यप्रणाली, साइबर सुरक्षा और महिला-बालिका सुरक्षा से जुड़ी सेवाओं का संचालन • गलत के खिलाफ तुरंत उठाएं आवाज, माता-पिता और शिक्षकों को जरूर कराएं अवगत • डीएम ने जवाहर कन्या उच्च विद्यालय की छात्राओं से किया सीधा संवाद • छात्राओं को समय की बर्बादी (जैसे सोशल मीडिया पर रील देखना) से बचकर शिक्षा व कौशल पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह बिहारशरीफ:‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत नालंदा की जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में जवाहर कन्या उच्च विद्यालय, झींगनगर की छात्राओं के साथ प्रेरक एवं संवादात्मक बैठक की। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को प्रशासनिक कार्यप्रणाली एवं विभिन्न सरकारी सेवाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें लक्ष्य निर्धारण, साइबर सुरक्षा, आत्मनिर्भरता तथा किसी भी प्रकार के अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए जागरूक एवं प्रेरित करना था। छात्राओं को कराया गया प्रशासनिक कार्यालयों का एक्सपोजर विजिट:- छात्राओं को व्यावहारिक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्यालयों का भ्रमण कराया गया। इस दौरान उन्हें संबंधित कार्यालयों द्वारा नागरिकों, महिलाओं एवं बालिकाओं को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं सहायता प्रणालियों की जानकारी दी गई। वन स्टॉप सेंटर: छात्राओं को वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। उन्हें बताया गया कि हिंसा अथवा किसी संकट की स्थिति में पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को एक ही स्थान पर चिकित्सीय सहायता, कानूनी सहायता, पुलिस सहायता एवं मनो-सामाजिक परामर्श उपलब्ध कराया जाता है। आवश्यकता पड़ने पर केंद्र के माध्यम से अस्थायी आवासन की सुविधा भी प्रदान की जाती है। आईसीसीसी (Integrated Command and Control Centre): छात्राओं को शहर की आधुनिक सुरक्षा एवं डिजिटल निगरानी प्रणाली के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि शहर में स्थापित 491 कैमरों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों की लाइव निगरानी की जाती है। इसके अलावा 15 प्रमुख स्थानों पर Public Address System तथा 10 प्रमुख स्थानों पर Emergency Call Box की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी दी गई। छात्राओं को बताया गया कि Emergency Call Box में उपलब्ध हेल्प बटन के माध्यम से आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता प्राप्त की जा सकती है। जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय:- छात्राओं को जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय की कार्यप्रणाली एवं आम नागरिकों के लिए इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि बिजली, पानी, सड़क, राशन, छात्रवृत्ति सहित विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए नागरिक परिवाद दर्ज करा सकते हैं तथा निर्धारित प्रक्रिया एवं समय-सीमा के अंतर्गत उनकी सुनवाई की जाती है। डीएम ने छात्राओं को दिया लक्ष्य निर्धारण एवं आत्मनिर्भरता का संदेश एक्सपोजर विजिट के बाद जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह के साथ छात्राओं का सीधा संवाद आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं के परिचय एवं उनके भविष्य के लक्ष्यों को जानने के साथ हुई। छात्राओं ने भ्रमण के दौरान प्राप्त अनुभवों को साझा करते हुए इसे ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया। जिलाधिकारी ने छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए सबसे पहले अपने लक्ष्य को स्पष्ट रूप से निर्धारित करना आवश्यक है। लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सही दिशा एवं निरंतर प्रयास जरूरी है। उन्होंने छात्राओं को पढ़ाई पर एकाग्रता बनाए रखने की सलाह देते हुए सोशल मीडिया पर अनावश्यक रूप से रील देखने जैसी आदतों से बचने को कहा, ताकि उनका समय एवं ऊर्जा सकारात्मक दिशा में उपयोग हो सके। उन्होंने छात्राओं को जीवन में ऊंचे लक्ष्य निर्धारित करने तथा वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा एवं कौशल के माध्यम से आत्मनिर्भर बनना प्रत्येक बालिका के उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक डीएम ने छात्राओं को साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से स्वयं जागरूक रहने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने छात्राओं को संदेश दिया कि किसी भी प्रकार के अन्याय, उत्पीड़न अथवा गलत व्यवहार को चुपचाप सहन नहीं करना चाहिए, बल्कि उचित माध्यम से उसके विरुद्ध आवाज उठानी चाहिए। आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी छात्राओं को आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि किसी अप्रिय घटना अथवा संकट की स्थिति में वे अपने अभिभावक एवं शिक्षकों को तत्काल सूचित करने के साथ-साथ 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) एवं 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) पर भी संपर्क कर सकती हैं। जिलाधिकारी ने छात्राओं को आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की समस्या अथवा संकट की स्थिति में प्रशासन द्वारा आवश्यक सहायता एवं कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने सभी छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा उन्हें निरंतर मेहनत, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (ICDS) श्रीमती अर्चना कुमारी, जिला परियोजना प्रबंधक श्री कैलाश कुमार साहू, जिला मिशन समन्वयक श्री राजीव कुमार, मनो-सामाजिक परामर्शी श्रीमती सिम्पी, विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती संजू कुमारी सहित छात्राएं अंतरा, दिव्यांशी, सोनम, सिमरन, रानी, मारिश, अनुष्का, करिश्मा, अंशु आदि उपस्थित थीं। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India Bihar Education Department ICDS Directorate Bihar Bihar Sharif Nagar Nigam Social Welfare Department, Government of Bihar
Nalanda, Bihar | Sep 19, 2026
प्रेस विज्ञप्ति नालंदा। जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालन्दा। ------------------------------------------ जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र द्वारा छात्रों के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बिहारशरीफ, नालन्दा दिनांक 19 सितंबर 2026 को जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, नालंदा के तत्वावधान में M2 कोचिंग में छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता सह काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 46 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सहायक प्रबंधक अनूप आनंद द्वारा छात्र-छात्राओं को राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी एवं रोजगारपरक योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इनमें बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, कुशल युवा कार्यक्रम, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना प्रमुख रूप से शामिल थीं। छात्र-छात्राओं को उक्त योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता, मिलने वाले लाभ तथा आवेदन की प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही, योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया एवं उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार के अवसरों से जोड़ना रहा। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department
Nalanda, Bihar | Sep 19, 2026
प्रेस विज्ञप्ति नालन्दा दिनांक : 18 सितंबर 2026 जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालन्दा .............................................. लोक शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निवारण को लेकर 18 मामलों की हुई सुनवाई बिहारशरीफ: नालन्दा की जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह द्वारा आज बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त 18 मामलों की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान संबंधित लोक प्राधिकारों एवं पदाधिकारियों को आमजनों की शिकायतों का त्वरित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निवारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सुनवाई के दौरान परिमार्जन, रसीद निर्गत करने, अंचल कार्यालय द्वारा गलत जांच प्रतिवेदन दिए जाने, परिमार्जन प्लस पोर्टल पर आवेदन लंबित रहने, अतिक्रमण कर सीढ़ी निर्माण, पईन की भूमि से अतिक्रमण हटाने, आम गैरमजरूआ पैन एवं रास्ते से अतिक्रमण हटाने तथा मंदिर के सामने संचालित मांस-मछली की दुकान हटाकर स्थल को अतिक्रमणमुक्त कराने से संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई करते हुए शिकायतों का निष्पादन किया गया। वहीं, अवैध अतिक्रमण, परिवादी के भाई द्वारा गलत आवेदन के आधार पर कॉलोनी का लाभ लिए जाने तथा परिवादी के आवेदन पर कॉलोनी रद्द किए जाने, पेंशन चालू कराने, अवैध पशु हाट बंद कराने, बांध को मजबूत कराने एवं घर के नाले का पानी सड़क पर गिरने से संबंधित मामलों के निष्पादन हेतु सुनवाई की अगली तिथि निर्धारित करते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सुनवाई के दौरान यह भी पाया गया कि कुछ मामलों का निवारण संबंधित लोक प्राधिकारों द्वारा सुनवाई की निर्धारित तिथि से पूर्व ही कर दिया गया था। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित मामलों में की गई कार्रवाई की समीक्षा भी की गई तथा शिकायतों के निष्पादन की स्थिति की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने शेष मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निवारण के लिए संबंधित लोक प्राधिकारों एवं पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि लोक शिकायतों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए। सुनवाई के दौरान आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। CMO Bihar Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Nalanda, Bihar | Sep 19, 2026
प्रेस विज्ञप्ति स्थान : नालन्दा दिनांक : 18 सितंबर 2026 जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालन्दा .................................................... समाहरणालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों का हुआ स्वास्थ्य जांच 103 पदाधिकारी एवं कर्मियों की हुई स्वास्थ्य जांच, डीडीसी सुश्री सारा अशरफ ने भी कराया स्वास्थ्य परीक्षण बिहारशरीफ, नालन्दा समाहरणालय में आज पदाधिकारियों एवं कर्मियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच के उद्देश्य से स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एनीमिया, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, किडनी फंक्शन टेस्ट, लिवर फंक्शन टेस्ट सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गई। उप विकास आयुक्त, नालन्दा सुश्री सारा अशरफ ने स्वयं भी स्वास्थ्य जांच कराकर पदाधिकारियों एवं कर्मियों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति जागरूक किया। स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम के दौरान कुल 103 पदाधिकारी एवं कर्मियों की जांच की गई, जिसमें 87 पुरुष एवं 16 महिलाएं शामिल थीं। जांच के दौरान 22 पुरुष एवं 02 महिलाओं का ब्लड प्रेशर सामान्य से अधिक पाया गया। वहीं 05 पुरुष एवं 01 महिला का ब्लड शुगर सामान्य से अधिक पाया गया। स्वास्थ्य जांच के दौरान लिए गए सभी सैंपल की विस्तृत जांच रिपोर्ट 19 सितंबर 2026 को प्राप्त होगी। इसके उपरांत कल समाहरणालय परिसर में चिकित्सकों की टीम द्वारा पदाधिकारियों एवं कर्मियों का समग्र स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया जाएगा। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar State Health Society, Bihar Bihar Health Department
Nalanda, Bihar | Sep 19, 2026
प्रेस विज्ञप्ति स्थान : नालन्दा दिनांक : 18 सितंबर 2026 जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालन्दा ..................................................... वेबिनार के माध्यम से विद्यार्थियों ने ई-वेस्ट के प्रबंधन एवं निस्तारण की जानकारी प्राप्त की बिहार सरकार द्वारा आयोजित वेबिनार में मध्य विद्यालय तुलसीगढ़, चंडी, नालन्दा के ईको क्लब से जुड़े विद्यार्थियों ने सहभागिता की। वेबिनार के दौरान विद्यार्थियों को ई-वेस्ट (E-Waste) क्या है, इसके दुष्प्रभाव क्या हैं तथा इसका सुरक्षित एवं उचित निस्तारण कैसे किया जाए, इसके संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने ई-वेस्ट के उचित प्रबंधन, पुनर्चक्रण तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करने तथा ई-वेस्ट के जिम्मेदाराना निस्तारण को लेकर सकारात्मक संदेश दिया गया। विद्यालय के ईको क्लब के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने इस महत्वपूर्ण विषय पर जागरूकता प्रदान करने के लिए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ई-वेस्ट प्रबंधन की जानकारी विद्यार्थियों के साथ-साथ आमजन के लिए भी अत्यंत उपयोगी एवं आवश्यक है। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department
Nalanda, Bihar | Sep 19, 2026
प्रेस विज्ञप्ति स्थान :- नालन्दा दिनांक :- 18 सितंबर 2026 जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालन्दा ................................................... पोषण माह के तहत जिला स्तरीय पोषण मेला आयोजित “हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” के संदेश के साथ पोषण एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया गया जागरूक बिहारशरीफ, नालन्दा में 9 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक आयोजित पोषण माह के अंतर्गत आज दिनांक 18 सितंबर 2026 को जिला स्तर पर पोषण मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त, नालन्दा सुश्री सारा अशरफ द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस श्रीमती अर्चना कुमारी द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने बच्चों एवं माताओं के संतुलित एवं पौष्टिक खान-पान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पोषण माह के मुख्य उद्देश्य व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्तर पर व्यवहार परिवर्तन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस वर्ष पोषण माह का मुख्य विषय “हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” है। उन्होंने आहार विविधता तथा पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन युक्त भोजन के सेवन पर विशेष जोर दिया। साथ ही प्रोटीन की कमी से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं एवं मांसपेशियों के क्षय आदि के संबंध में भी जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को पोषण के प्रमुख सूत्रों के प्रति जागरूकता एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ दिलाई गई। इसमें जीवन के पहले 1000 दिनों में पौष्टिक एवं विविध आहार, एनीमिया प्रबंधन, डायरिया की रोकथाम, स्वच्छता एवं साफ-सफाई तथा पोषण के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान *“सही पोषण, देश रोशन”* के नारे का उद्घोष भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कन्या जन्मोत्सव मनाया गया तथा नवजात बच्चियों को बेबी किट प्रदान किया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं छह माह की बच्ची का अन्नप्राशन भी कराया गया। पोषण मेले में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सदर एवं ग्रामीण के मार्गदर्शन में पोषाहार संबंधी प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में आहार विविधता एवं विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों को प्रदर्शित किया गया। आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा प्रदर्शित व्यंजनों में मौजूद पोषक तत्वों एवं उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई। मेले में मोटे अनाज से बने विभिन्न व्यंजन, साग एवं हरी सब्जियों से तैयार खाद्य पदार्थ तथा चीनी के स्थान पर गुड़, खजूर एवं प्राकृतिक रूप से मीठे फलों से तैयार व्यंजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। प्रदर्शनी के माध्यम से स्थानीय एवं आसानी से उपलब्ध खाद्य पदार्थों के उपयोग से पौष्टिक एवं संतुलित आहार तैयार करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, ग्रामीण श्रीमती पूनम कुमारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस अवसर पर सहायक निदेशक, बाल संरक्षण सुश्री श्वेता कुमारी, सहायक निदेशक, दिव्यांगजन सुश्री प्राची रिया, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा श्रीमती स्नेहा तथा जिला खाद्य निगम प्रबंधक सुश्री शगुफ्ता प्रवीण सहित सदर एवं ग्रामीण परियोजना की महिला पर्यवेक्षिकाएं, आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं आईसीडीएस के कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar ICDS Directorate Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar
Nalanda, Bihar | Sep 18, 2026