प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा।
जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालन्दा।
------------------------------------------
जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र द्वारा छात्रों के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
बिहारशरीफ, नालन्दा दिनांक 19 सितंबर 2026 को जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, नालंदा के तत्वावधान में M2 कोचिंग में छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता सह काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कुल 46 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान सहायक प्रबंधक अनूप आनंद द्वारा छात्र-छात्राओं को राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी एवं रोजगारपरक योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इनमें बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, कुशल युवा कार्यक्रम, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना प्रमुख रूप से शामिल थीं।
छात्र-छात्राओं को उक्त योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता, मिलने वाले लाभ तथा आवेदन की प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही, योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया एवं उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी बताया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार के अवसरों से जोड़ना रहा।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bihar Education Department
29 views | Nalanda, Bihar | Sep 19, 2026