प्रेस विज्ञप्ति
स्थान : नालन्दा
दिनांक : 18 सितंबर 2026
जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालन्दा
....................................................
समाहरणालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों का हुआ स्वास्थ्य जांच
103 पदाधिकारी एवं कर्मियों की हुई स्वास्थ्य जांच, डीडीसी सुश्री सारा अशरफ ने भी कराया स्वास्थ्य परीक्षण
बिहारशरीफ, नालन्दा समाहरणालय में आज पदाधिकारियों एवं कर्मियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच के उद्देश्य से स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एनीमिया, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, किडनी फंक्शन टेस्ट, लिवर फंक्शन टेस्ट सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गई।
उप विकास आयुक्त, नालन्दा सुश्री सारा अशरफ ने स्वयं भी स्वास्थ्य जांच कराकर पदाधिकारियों एवं कर्मियों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति जागरूक किया।
स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम के दौरान कुल 103 पदाधिकारी एवं कर्मियों की जांच की गई, जिसमें 87 पुरुष एवं 16 महिलाएं शामिल थीं। जांच के दौरान 22 पुरुष एवं 02 महिलाओं का ब्लड प्रेशर सामान्य से अधिक पाया गया। वहीं 05 पुरुष एवं 01 महिला का ब्लड शुगर सामान्य से अधिक पाया गया।
स्वास्थ्य जांच के दौरान लिए गए सभी सैंपल की विस्तृत जांच रिपोर्ट 19 सितंबर 2026 को प्राप्त होगी। इसके उपरांत कल समाहरणालय परिसर में चिकित्सकों की टीम द्वारा पदाधिकारियों एवं कर्मियों का समग्र स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया जाएगा।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
State Health Society, Bihar
Bihar Health Department
149 views | Nalanda, Bihar | Sep 19, 2026