बड़वानी जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओझर में बुधवार को ग्रामीणों, गणमान्य नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर अस्पताल की सेवाओं पर अपनी बात रखी। ग्रामीणों ने चिकित्सा अधिकारी डॉ. शुभम कुशवाह और अस्पताल स्टाफ के कार्यों की सराहना करते हुए वर्तमान व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। हाल ही में हुए घटनाक्रम और शिकायतों पर ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर तथ्यों के आधार पर निर्णय लेने तथा स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रखने की मांग की है। ऐसी ही अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #OjharNews #BarwaniNews #HealthServices #NimadNews