Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
पेट्रोल
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
nepali.sabir
चौहटन बनेगा अब पर्यटन स्थल, चौहटन की छिपल नाड़ी, 'नाड़ी" से बनेगी ‘छिपल लेक’ — मंत्री केके बिश्नोई
Jalor, Jalor
| Sep 12, 2026
MORE NEWS
जालोर में 26 दिन बाद हुई बारिश, उमस से राहत के बजाय बढ़ी परेशानी : जालोर में शनिवार को दिनभर उमस और गर्मी के बाद शाम करीब 6:50 बजे बारिश शुरू हुई। करीब 25 मिनट तक हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना होने के बजाय उमस और बढ़ गई। शहर में लंबे अंतराल के बाद बारिश होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत की उम्मीद जगी। करीब 26 दिन बाद हुई बारिश से मौसम में बदलाव आया, हालांकि बारिश थमने के बाद फिर उमस बढ़ गई।
Jalor, Jalor | Sep 12, 2026
जालोर में तासखाना बावड़ी स्थित मदीना मस्जिद में शुक्रवार रात जश्ने ईद मिलादुन्नबी अकीदत व शानो-शौकत के साथ मनाया गया। मस्जिद व मोहल्ले को आकर्षक रोशनी से सजाया गया और लखनऊ से आए मुफ्ती कमालुद्दीन ने पैगंबर मोहम्मद साहब की शिक्षाओं पर तकरीर की। हिम्मतनगर के मोइनुद्दीन कादरी व मोरबी के मोहम्मद इरफान रजा कादरी ने नात-ए-पाक पेश कर माहौल को अकीदत से भर दिया। जेरे सदारत मौलाना दाऊद जियाई ने मौलानाओं का स्वागत किया। कार्यक्रम पीर सैयद शादाब अली जिलानी के सान्निध्य में हुआ। इस दौरान देश में अमन-शांति, भाईचारे व खुशहाली के लिए दुआ की गई।
Jalor, Jalor | Sep 12, 2026
फोरलेन पर फिर तोड़ा डिवाइडर, बनाया अवैध कट : जालोर-बागरा फोरलेन पर औद्योगिक क्षेत्र तृतीय चरण में 9 सितंबर को जेसीबी से डिवाइडर तोड़कर नया अवैध कट बना दिया गया। लॉ कॉलेज से करीब 270 मीटर आगे दिनदहाड़े हुई तोड़फोड़ के बाद मलबा हटाकर टूटे हिस्से पर बालू-मिट्टी डाल दी गई। फोरलेन पर पहले से करीब 40 अवैध कट हैं, जिनसे हुए हादसों में चार लोगों की मौ#त हो चुकी है। पीडब्ल्यूडी की ओर से पहले एफआईआर दर्ज कराने के बावजूद अवैध कट बनाने का सिलसिला जारी है। एक्सईएन शंकरलाल सुथार ने कहा कि मामले की जांच करवाकर डिवाइडर तोड़े जाने की पुष्टि होने पर एफआईआर दर्ज कराएंगे।
Jalor, Jalor | Sep 12, 2026
3 साल बाद सुंदेलाव तालाब में पहुंच रहा सीवरेज पानी बंद : जालोर के ऐतिहासिक सुंदेलाव तालाब में करीब 3 साल से जा रहा सीवरेज का पानी नगर परिषद ने बंद कर दिया है। नगर परिषद ने करीब ढाई किमी क्षेत्र में क्षतिग्रस्त पाइपलाइन बदलने के साथ जाम सीवरेज लाइनों की सफाई करवाई। सीवरेज पानी के कारण बारिश नहीं होने पर भी तालाब ओवरफ्लो रहता था। पास की कॉलोनी समेत आसपास के इलाकों में पानी भर जाता था। आयुक्त शिवपाल सिंह के अनुसार सीवरेज व्यवस्था सुधारने का काम लगातार जारी है, हालांकि तीन अन्य स्थानों से तालाब में पहुंच रहे पानी को रोकने का काम बाकी है। अधिकारियों का कहना है कि शहर में अन्य जर्जर सीवरेज लाइनों को भी दुरुस्त किया जा रहा है।
Jalor, Jalor | Sep 12, 2026
पुलिस थाना कोतवाली जालोर द्वारा मोटरसाईकिल चोरी के प्रकरण मे मुख्य अभियुक्त ओमप्रकाश पुत्र जगदीश वाल्मीकि निवासी तासखाना बावडी जालोर हाल मीठडी पुलिस थाना नोसरा जिला जालोर को किया गि#रफतार। प्रकरण मे पहले ही एक मुलजिम की गि#रफ्तारी व चोरी हुई मोटरसाईकिल को बरामद किया जा चुका है।
Jalor, Jalor | Sep 12, 2026
भीनमाल-सांचौर में 76% से अधिक मतदान, मतदाताओं में दिखा उत्साह : जालोर। नगर निकाय चुनाव के द्वितीय चरण में शुक्रवार को भीनमाल व सांचौर में शांतिपूर्ण मतदान हुआ। शाम 6 बजे तक भीनमाल में 76.65% और सांचौर में 76.63% मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया। मतदान केंद्रों पर बुजुर्ग, महिलाएं, युवा और दिव्यांग मतदाता उत्साह के साथ पहुंचे। दिव्यांग व अति वृद्ध मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर तथा छाया-पेयजल की व्यवस्थाएं की गईं, एनसीसी-स्काउट स्वयंसेवकों ने सहायता की। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में भी खास उत्साह नजर आया, वहीं सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रहे।
Jalor, Jalor | Sep 11, 2026
बैंकों पर बड़ा अपडेट! आज से लगातार 3 दिन बैंक बंद, और अगर मांगें नहीं मानीं तो अक्टूबर में अनिश्चितकालीन हड़ताल! #rajasthan #marudharaaina #TMInews #Bigbreaking
Jalor, Jalor | Sep 11, 2026
चौहटन में फर्जी वोटिंग पर बवाल! युवक पकड़ा, कांग्रेस-BJP समर्थक भिड़े #marudharaaina #tminews
Jalor, Jalor | Sep 11, 2026