भितरवार: लघु वीडियो बनाने के दौरान युवक के हाथ में फटा पटाखा, प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर
सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में एक युवक ने हाथ में फटाखा जलाने की कोशिश की। विस्फोट इतना तेज था कि युवक का अंगूठा और हाथ की कई उंगलियां अलग हो गई जबकि पंजा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में युवक को ग्वालियर रेफर किया गया।