करेरा भितरवार मुख्य सड़क मार्ग राजन मंदिर स्थित पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल। अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से वाहन को चलाते हुए बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला। युवक भितरवार की ओर से करेरा की ओर जा रहा था। राहगीरों की मदद से घायल को पहुंचाया सामुदायिक अस्पताल। जहां घायल का प्राथमिक उपचार किया गया।