नगर भितरवार स्थित पेट्रोल पंप के पास मुरम से भरी ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक वृद्ध और एक युवक घायल हुआ। एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हुई है। हादसे की सूचना मिलने पर डायल 112 मौके पर पहुंची। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। ट्रैक्टर ट्राली देवगढ़ से मुरम भरकर ला रही थी।