आगामी समय में बनने वाली बाईपास सड़क को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल ने अपने निवास पर एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। नगर वासियों द्वारा लंबे समय से बाईपास सड़क की मांग की जा रही थी। बायपास रोड की सौगात मिलने पर नगर के बाजार में आए दिन जाम की समस्या का सामना कर रहे लोगों में खुशी का माहौल है।