पटियाली: पटियाली-सिढ़पुरा मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग, निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
पटियाली-सिढ़पुरा मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम सुशांत सांवरे को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से हजारों राहगीरों को परेशानी हो रही है। कार्यकर्ताओं ने शीघ्र गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने की मांग की। चेतावनी दी 7 दिसंबर तक काम शुरू नहीं हुआ तो धरना देंगे।