पटियाली थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर लोकेश भाटी के अनुसार आरोपी बबलू पुत्र नवी आलम, निवासी जहानी थोक भरगैन, नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने उसे अलीपुर दादर के पास से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।