पटियाली थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर फतियापुर में एक ग्रामीण के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित आराम सिंह यादव ने आरोप लगाया कि शुक्रवार सुबह गांव के रास्ते से गुजरते समय तीन नामजद लोगों ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर लात-घूंसों और बेल्ट से मारपीट की गई, जिससे उन्हें कई चोटें आईं। घायल अवस्था में वे थाने पहुंचा, पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया।