फर्रुखाबाद: महिला SO की दबंगई पर सवाल, फरियाद करने जा रही पीड़िता के बाल पकड़कर जमीन पर पटकने का आरोप
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के जहानगंज थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाने वाला मामला सामने आया है। यहां की महिला थानाध्यक्ष (SO) पर एक पीड़ित महिला के साथ बेहद शर्मनाक व्यवहार और मारपीट करने का आरोप लगा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला मुख्यमंत्री से मिलकर न्याय की फरियाद करने के लिए निकल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान जहानगंज थाना प्रभारी ने उसे रास्ते में रोक लिया और कथित तौर पर उसके बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
फर्रुखाबाद जिले में डीएम, एसपी और संबंधित थाने की एसओ तीनों ही उच्च पदों पर महिला अधिकारी तैनात हैं, जहां एक ओर प्रशासन आए दिन महिला सशक्तिकरण के संदेश जारी करता है, वहीं दूसरी ओर इस प्रकार की घटना से पुलिस की छवि पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामला सोशल मीडिया पर उजागर होने के बाद अब वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान और कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।
Hardoi, Hardoi | Sep 3, 2026