#टीकाकरण के बाद #छह #माह की #मासूम की #मौत,जांच में जुटा स्वास्थ्य विभाग 😭😭😭
#रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गुल्लूपुर गांव में टीकाकरण के बाद छह माह की मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।इलाज के दौरान मासूम जानवी ने दम तोड़ दिया।घटना के बाद परिजनों ने टीकाकरण को लेकर सवाल उठाते हुए एक ही दिन में तीन टीके लगाए जाने का आरोप लगाया है।परिजनों का कहना है कि मासूम को 22 अगस्त को टीका लगाया गया था। उनका आरोप है कि एक ही दिन में लगातार तीन टीके लगाए गए,जबकि टीकाकरण के रिकॉर्ड में उनकी तारीखें अलग-अलग दर्ज थीं।इसके बाद मासूम की तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मामले की जानकारी मिलने पर प्रभारी सीएमओ मनोज शुक्ला गुल्लूपुर गांव पहुंचे।उन्होंने मृतका के परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली और मामले की पड़ताल की।वहीं,मृतका की मां ने हरचंदपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद ही मासूम की मौत के वास्तविक कारण और टीकाकरण से उसके संबंध की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Hardoi, Hardoi | Sep 3, 2026