बदायूं: गंगा एक्सप्रेस-वे पर टायर फटने से पलटी डबल डेकर बस, 100 यात्री थे सवार; बड़ा हादसा टला
बदायूं जनपद के थाना हजरतपुर क्षेत्र अंतर्गत गंगा एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसा होने से टल गया। हरदोई से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस का अचानक टायर फटने के कारण वह अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे पर ही पलट गई।
हादसे के वक्त बस (संख्या UP 15 ET 8489) में लगभग 100 यात्री सवार थे। यह डबल डेकर बस हरदोई जिले के दहेलिया से दिल्ली स्थित सलेमपुर की ओर जा रही थी। अचानक तेज धमाके के साथ टायर फटने से चीख-पुकार मच गई और बस सड़क पर पलट गई।
गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई गंभीर हताहत नहीं हुआ। बस में सवार लगभग 12 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और आगे की गंतव्य यात्रा का प्रबंध कराया।
Hardoi, Hardoi | Sep 3, 2026