हमीरपुर: गहरौली गौशाला का खौफनाक नजारा, कीचड़ और बदहाली के बीच मवेशी; वीडियो वायरल होने से हड़कंप
हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से गौवंश संरक्षण और गौशालाओं की बदहाली को उजागर करने वाला मामला सामने आया है। जिले के गहरौली क्षेत्र स्थित सरकारी गौशाला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें गौशाला परिसर की भयावह स्थिति स्पष्ट दिखाई दे रही है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पूरे गौशाला परिसर में चारों तरफ गहरा कीचड़ और दलदल फैला हुआ है। इस बदहाली के बीच मवेशी रहने और गंदे पानी व कीचड़ में बैठने को मजबूर हैं। बुनियादी सुविधाओं और रख-रखाव के अभाव के कारण बेजुवान पशुओं की हालत बेहद तरसनीय बनी हुई है।
गौशाला की इस दुर्दशा का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक दावों और स्थानीय स्तर पर जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा इस लापरवाही के खिलाफ कड़ा आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है तथा संबंधित अधिकारियों से मामले का तुरंत संज्ञान लेकर व्यवस्था सुधारने की मांग की जा रही है।
Hardoi, Hardoi | Sep 3, 2026