हापुड़ की स्टील फैक्ट्री में भीषण आग: आसमान में छाया काले धुएं का गुबार, दमकल की गाड़ियां मौके पर
हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में धौलाना थाना क्षेत्र के फेस-3 स्थित एक स्टील फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयावह थी कि उसकी लपटें और काले धुएं का गुबार आसमान में कई किलोमीटर दूर तक स्पष्ट दिखाई देने लगा।
हादसे के वक्त फैक्ट्री में कई मजदूर काम कर रहे थे। आग की लपटें फैलते ही मजदूरों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत बाहर की ओर दौड़ लगा दी और अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि समय रहते मजदूर सुरक्षित बाहर निकल आए।
घटना की जानकारी तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए मौके की ओर रवाना कर दी गईं। आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई है।
Hardoi, Hardoi | Sep 3, 2026