चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का रौद्र रूप: घाट और मंदिर पानी में डूबे, घरों तक पहुँचा बाढ़ का पानी
चित्रकूट: तीर्थनगरी चित्रकूट में मूसलाधार बारिश के चलते मंदाकिनी नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। नदी के बढ़ते जलस्तर और तेज उफान के कारण पूरे क्षेत्र में बाढ़ जैसी गंभीर स्थिति पैदा हो गई है।
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि नदी का उफनता पानी घाटों को पार करते हुए आसपास के पक्के मकानों और परिसरों के अंदर तक घुस चुका है। जलस्तर इतनी तेजी से बढ़ा कि मंदिर, लाउडस्पीकर के खंभे और छतें पानी में डूबती नजर आ रही हैं।
बाढ़ के इस खतरे को देखकर तटीय इलाकों में रहने वाले लोग बेहद दहशत में हैं। वीडियो में परिजन अपने घर के बुजुर्गों और सदस्यों को सामान छोड़कर तुरंत सुरक्षित स्थानों पर चलने की गुहार लगाते दिख रहे हैं। बाढ़ के पानी की तेज धार के चलते स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर है और प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने की अपील की जा रही है।
Hardoi, Hardoi | Sep 3, 2026