रतनी फरीदपुर: मधु चक में धान काट रही महिला को जहरीले सांप ने डसा, सदर अस्पताल में भर्ती
जहानाबाद के मधु चक गांव में खेत में धान काट रही महिला को एक जहरीले सांप ने काट किया जिससे महिला की अचानक तबियत बिगड़ने लगी, गनीमत यह रही कि महिला की इस स्थिति का पता पास में मौजूद परिजनों को लगी और उसे आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां आगे की प्रक्रिया बुधवार रात्रि करीब 8 बजे जारी रही। महिला की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।