सोरांव: मऊआइमा इलाके की एक महिला ने छेड़छाड़ और धमकी का लगाया आरोप, की शिकायत
मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर आए दिन छेड़छाड़ करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने गुरुवार की सुबह पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के अनुसार महिला का पति कमाने के लिए बाहर गया हुआ हैपुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।