सिरसागंज: मिशन शक्ति के तहत अरांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिलाओं पर अश्लील टिप्पणियां करने के आरोपी को किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद के अरांव थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं से अभद्र व्यवहार करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने भारौल में बैंक ऑफ इंडिया के सामने से आरोपी सहवीर निवासी नगला हाल को गिरफ्तार किया। आरोपी सार्वजनिक रास्ते से गुजरने वाली महिलाओं पर अश्लील इशारे व फब्तियां कसने का आरोपित है।