“सेवा संकल्प अभियान केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता का अभियान है। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में मैं व्यापार संघ अध्यक्ष श्री छोटेलाल गुप्ता जिले के समस्त व्यापारी भाइयों एवं बहनों से अपील करता हूं कि वे बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
व्यापारी वर्ग हमेशा से समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आया है। आइए, सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना के साथ इस अभियान का हिस्सा बनें और अपने जिले को विकसित एवं सशक्त बनाने में अपना योगदान दें।
उन्होंने जिले के सभी व्यापारियों से आग्रह करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाएं और इस जनभागीदारी के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं।
#balrampur
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
64 views | Balrampur, Chhattisgarh | Sep 13, 2026