मनोहरथाना: मनोहरथाना सीएचसी में आयोजित नसबंदी शिविर में 15 महिलाओं की हुई नसबंदी
मनोहरथाना राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 15 महिलाओं की नसबंदी की गई। शिविर में सर्जन डॉ. मांगीलाल मीणा द्वारा 15 महिलाओं के सफल नसबंदी ऑपरेशन किए गए। उन्होंने बताया कि शिविर में आई सभी महिलाओं की पहले स्वास्थ्य जांच की गई, इसके बाद चिकित्सकों की टीम ने सावधानीपूर्वक ऑपरेशन किए।