मनोहरथाना: कागला कोटडा में गेहूँ के खेत में उगाई जा रही गांजे की खेती पकड़ी गई, 121 किलो गांजा किया गया जब्त
पुलिस थाना जावर ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से उगाए गए 121 किलो 350 ग्राम गांजे के हरे पौधे जब्त किए हैं। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।कचनारिया खुर्द, जिला बारां निवासी हरिसिंह पुत्र घासीलाल भील द्वारा ग्राम कागला कोटडा में किराए के खेत पर गेहूँ की फसल की आड़ में अवैध गांजे के पौधे उगा रखी थी।