मनोहरथाना कस्बे की मुरलीधर गौशाला व श्री कृष्णा गौशालाओं में अनियमितता की शिकायत राजस्थान संपर्क पोर्टल पर की गई थी। संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग द्वारा गठित जांच टीम द्वारा दोनों गौशालाओं की जांच की गई।दोनो गोशाला समिति को नियमानुसार संचालन के निर्दश दिए। इस मौके पर गौशाला समिति के सदस्य जांच कमेटी के सदस्य व शिकायतकर्ता मौजूद रहे।