गोविंदपुरा में श्रीमद् भागवत कथा में कथावाचक संत द्वारा रुक्मणी मंगल कथा का भाव विभव एवं वर्णन किया गया। श्रद्धालु कथा के बीच-बीच में होने वाले भजनों पर जमकर नाचे। 14 फरवरी को इस कथा में विधायक गोविंद रानीपुरिया ने कथा का श्रवण किया था । 17 फरवरी को कथा की पूर्णाहुति और विशाल भंडारे का आयोजन होगा ।