ऊना: गलुआ मोड़ पर प्रवासियों के बीच हुई मारपीट, तीन लोग हुए जख्मी
ऊना के गलुआ मोड़ पर वीरवार सुबह प्रवासियों के बीच पुरानी रंजिश के चलते मारपीट हो गई, जिसमें तीन युवक घायल हुए। घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार दिलाया गया। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। एएसपी संजीव भाटिया ने घटना की पुष्टि की है।