ऊना: सड़क हादसों में घायलों की मदद करने वालों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम, डीसी ऊना ने दिए कड़े निर्देश
ऊना में सड़क सुरक्षा बैठक में डीसी ने सड़क हादसों में घायलों की मदद करने वालों को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की। सभी एसडीएम को सड़क सुरक्षा योजना तैयार करने, स्कूल बसों की जांच और जागरूकता शिविर लगाने के निर्देश दिए गए। प्रमुख चौकों पर ट्रैफिक लाइट, सीसीटीवी और साइनेज लगाने की योजना भी बनाई गई।