ऊना: डबल हेलमेट के बाद हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट्स को लेकर ऊना पुलिस ने शुरू किया जागरूकता अभियान
ऊना पुलिस ने हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट्स को लेकर अभियान शुरू किया है। 1 से 15 जुलाई तक वाहन चालकों को जागरूक किया जाएगा, जबकि 16 जुलाई से चालान होंगे। एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि यह अभियान एसपी अमित यादव के निर्देश पर चलाया जा रहा है। वाहन मालिकों से जल्द प्लेट्स लगवाने की अपील की गई है।