ऊना: माजरा मंसोह में बारिश से पोल्ट्री फार्म में भरा पानी, 10,000 से अधिक चूजों की हुई मौत, लाखों का नुकसान
ऊना के माजरा मंसोह गांव में भारी बारिश से खेतों का पानी पोल्ट्री फार्म में घुस गया, जिससे करीब 10,000 से अधिक चूजों की मौत हो गई। मालिक रणवीर सिंह को लाखों का नुकसान हुआ। पशुपालन विभाग की टीम ने नुकसान का आकलन किया। एसडीएम ऊना ने मामले की पुष्टि करते हुए राहत दिलाने का भरोसा दिया है। ग्रामीणों ने जलभराव से स्थायी समाधान की मांग की।