ऊना: एसबीआई की एक शाखा में महिला कर्मचारियों से हुई छेड़छाड़, आरोपी की हरकतों का बनाया वीडियो, महिला थाना ऊना में मामला दर्ज
SBI ऊना की एक शाखा में सर्विस मैनेजर पर दो महिला कर्मचारियों से छेड़छाड़ व यौन शोषण का आरोप लगा है। पीड़िताओं ने आरोपी का वीडियो बनाकर पुलिस को सौंपा। एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपी पर IPC की धाराओं में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह 4 वर्षों में जिले में ऐसा दूसरा मामला है।