ऊना: मॉनसून की पहली भारी बारिश से जिला में प्रभावित हुआ जनजीवन, कई इलाकों में जल भराव और भूस्खलन
ऊना जिले में मॉनसून सीजन की पहली भारी बारिश ने अपना रंग दिखा दिया है। बुधवार और वीरवार की मध्य रात्रि शुरू हुई बारिश वीरवार सुबह 8 बजे तक लगातार जारी रही, जिससे पूरे जिले में जनजीवन काफी प्रभावित हो गया। जगह-जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है, जबकि कुछ स्थानों पर भूस्खलन और पेड़ों के गिरने की घटनाओं ने भी खतरे की घंटी बजा दी है।